दोस्तों आज हम बात करेंगे सुंदरता को बिगड़ने वाले दाग की , जो आमतौर पर पेट ,हाथ ,जांघो पर देखे जाते हैं। कई कारणों से Stretch Marks हो जाते हैं, जो बहुत ही जिद्दी किस्म के होते हैं।महिलाएं आमतौर पर इससे बहुत ही परेशान रहती है। पुरुष वर्ग भी इन निशान की समस्या से अनछुआ नहीं है। इनके होने के कई कारण हैं जैसे प्रेगनेंसी ,वजन के अचानक बढ़ने या घटने से ,हार्मोन में बदलाव आदि।
बाजार में स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए कई तरह के stretch marks removal cream और लोशन उपलब्ध हैं।इन क्रीम के इस्तेमाल से हमे डर लगता रहता हैं। क्योंकि इससे आपके शरीर पर कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए अच्छा होगा कि आप प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर स्ट्रैच मार्क हो दूर करें। आइये जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में काफी (Stretch Marks Removal) मददगार हो सकते है।
स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण (Stretch Marks Causes):-
वजन के अचानक बढ़ने या घटने से या प्रेगनेंसी आदि कारणो से हमारे शरीर के तवचा पर जो खिचाव के जो निशान हो जाते हैं।उसे ही स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं। इसके होने के बहुत से कारण होते हैं ….
हमारे शरीर की त्वचा दो परतो से मिलकर बानी होती हैं। किसी कारण से जब ये परतें खींचने लगती हैं तो इनके अंदर के तंतु या ऊतक टूट जाते हैं जिससे हमारे शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं।
अनुवांशिक हार्मोन में बदलाव या अचानक शरीर की अवस्था में परिवर्तन होने के कारण भी अंदर के तंतु या ऊतक टूट जाते हैं तो स्ट्रेच मार्क्स होने लगते हैं।
महिलाओ में प्रेगनेंसी के दौरान त्वचा में बहुत परिवर्तन आता हैं। जिसके कारण निशान हो जाते हैं।
अचानक वजन के घटने से या बढ़ने से ,मोटापे के कारण जो त्वचा पर खिचाव होता हैं तो इससे भी होने लगते हैं।
जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती हैं तो हमारे त्वचा के तंतु या ऊतक टूट जाते हैं तो निशान होने लगते हैं।
बचने के उपाय :-How to remove stretch marks permanently
हम अपने खाने में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करके इस समस्या से बच सकते हैं।
अपने आहार में विटामिन इ और सी को बढाकर भी इस निशान से बच सकते हैं।
जिंक वाला आहार जैसे नट्स, बीन्स खाने से नये टीशू का निर्माण होता हैं और stretch marks नहीं बनते हैं।
डाइट में जिलेटिन को शामिल करे। जिलेटिन स्किन की फ्लैक्सिबिलिटी को सुधारने में आपकी मदद करता है।

घरेलु उपाय 🙁 how to remove stretch marks )
हल्दी :-
हल्दी एक आयुर्वेदिक औषधि है| हल्दी में पानी या तेल डालकर पेस्ट बनाकर इसे स्ट्रेच मार्क्स पर दिन में दो बार लगायें, इससे स्ट्रेच मार्क्स के निशान जल्दी ही कम होने लगते हैं।
एलोवेरा :-
एलोवेरा के साथ जैतून और बादाम का तैल को मिलाकर घोल बना ले और इस पेस्ट को रत को सोते समय स्ट्रेच मार्क्स के निशान पर लगाए। इससे जल्द ही ये काम होने लगते हैं।
पानी :-
हमे पानी का भरपूर सेवन करना चाहिए। पानी हमारी त्वचा को हाईड्रेट करके स्वस्थ रखता है। शरीर की आधी बीमारियां पानी पीने से नष्ट हो जाती हैं। पानी की भरपूर मात्रा से तंतु या ऊतक का टूटना बंद हो जाता हैं। और इससे स्ट्रेच मार्क्स के निशान नहीं बनते हैं।
आलू :-
आलू में बहुत से विटामिन तथा खनिज पाए जाते हैं।जो हमारी त्वचा के तंतु के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। आलू का रस निकालकर स्ट्रेच मार्क्स के निशान वाली जगह पर अच्छे से लगाए । इसके सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ़ कर ले । इससे सभी प्रकार के निशान कम होने लगते हैं।
अरण्डी का तेल :-
अपने हाथ की अंगुलियों पर थोड़ा सा अरण्डी का तेल लेकर इसे स्ट्रेच मार्क्स के निशान वाली जगह पर लगा ले। इसके बाद किसी सूती कपड़े से इसे कवर करके बांध ले। कुछ समय बाद गर्म पानी से सिकाई करते हुए इसे धो ले।इससे सभी प्रकार के निशान कम होने लगते हैं।
ग्लिसरीन :-
ग्लिसरीन में आधा निम्बू का रूस मिलकर स्ट्रेच मार्क्स के निशान वाली जगह पर लगा ले।सूखने पर इसे धोकर इस पर नारियल का तेल लगा ले। इससे स्ट्रेच मार्क्स के निशान कम होने लगते हैं।
आप ऊपर दिए गए सभी उपायों को अपना चुके हैं और आपकी समस्या में कोई सुधार नहीं हो रहा हैं तो आप तुरंत ही किसी डॉक्टर से सलाह करे।
Samsung New GalaxyA12Launched In India Price& specifications
[…] Stretch Marks Hatane Ke Gharelu Upay in Hindi […]