दोस्तों हम इस लेख में जानेंगे की How To Increase Platelets Count । यानि की जानिए प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलु उपाय। प्लेटलेट्स के बारे में सरल रूप में समझा जाए तो कह सकते हैं कि यह ऐसी कोशिकाएं होती हैं जो रक्त को बहने से रोकती है।आज हम जानेंगे कि प्लेटलेट्स क्या है। प्लेटलेट्स के कार्य, यह क्यों घटते है, प्लेटलेट्स की कमी के लक्षण व कारण और इनको बढ़ाने के उपाय आदि। तो चले आज का लेख शुरू करते हैं।आज हम आपको हैंल्थ से जुडी कुछ जानकारी बताने वाले हैं। घरेलु उपचार स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। और इनके कोई दुसरे गलत परिणाम भी नहीं होते हैं। साथ ही इन्हें आसानी से किया जा सकता हैं।
नमस्कार दोस्तो आप सब का हमारे ब्लॉग पर स्वागत है। यहां पर बिज़नेस ,हेल्थ ,फाइनेंस ,हिंदी essay ,तकनीक और इंटरनेट से जुडी जानकारी शेयर करते रहते हैं। अगर आप उन्हे मिस नहीं करना चाहते तो हमारे ब्लॉग की notification को bell icon दबाकर subscribe कर लें।
Platelets क्या होते हैं? :- (What Are Platelets)
हमारे खून में तीन प्रकार की कोशिकाएं होती हैं, लाल रक्त कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट।प्लेटलेट्स को थ्रोम्बोसाइट्स (Thrombocytes) भी कहा जाता है। प्लेटलेट्स ब्लड कलोटिंग में भी प्रमुख भूमिका निभाते हैं। आमतौर पर, जब आपकी रक्त वाहिकाओं में से कोई एक क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो आपका खून बहने लगता है। इस दौरान आपके प्लेटलेट्स रक्त वाहिका के छिद्र को बंद करने और रक्तस्राव को रोकने में मदद करते हैं।
एक स्वस्थ व्यक्ति में सामान्य रूप से ब्लड में एक लाख पचास हजार से 4 लाख पचास हजार प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर होते हैं। जब इनकी संख्या एक लाख पचास हजार से कम होती है। तो ऐसा माना जाता है कि संबंधित व्यक्ति में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो गई है।
Platelets कम होने के कारण (Causes of Low Platelets):-
इसके कई कारक होते हैं। नीचे हम प्लेटलेट काउंट कम होने के आम कारण बता रहे हैं :-
- बोन मैरो में कैंसर
- लिवर में खराबी
- फोलेट की कमी
- विटामिन बी-12 की कमी
- किमोथेरेपी
- प्रेगनेंसी, सर्जरी और इंफेक्शन की वजह
- वायरस संबंधी बीमारी जैसे डेंगू ,चिकनपॉक्स, मम्प्स व रूबेला आदि
- एड्स
Platelets कम होने के लक्षण (Symptoms of Low Platelets) :-
- कट्स से लंबे समय तक रक्तस्राव होना
- मसूड़ों या नाक से रक्तस्राव
- मूत्र या मल में खून
- महिलाओं को असामान्य रूप से भारी मासिक धर्म
- थकान और सामान्य कमजोरी
प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय (Platelets Badhane ke Upay) :-How To Increase Platelets Count
घरेलु उपचार स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। और इनके कोई दुसरे गलत परिणाम भी नहीं होते हैं।आप अपने डॉक्टर की सलाह लेकर आप निम्न उपाय कर सकते हैं :-
गिलोय :-
गिलोय का जूस प्लेटलेट्स को बढ़ाने का सर्वोत्तम उपाय है। इससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। दो चुटकी गिलोय के सत्व को एक चम्मच शहद के साथ दिन में दो बार लें या फिर गिलोय की डंडी को रात भर पानी में भिगो कर सुबह उसका छना हुआ पानी पी लें। ब्लड में प्लेटलेट्स बढ़ने लगेंगे।
पपीता :-
पपीता को प्लेटलेट की मात्रा बढाने के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसके फल और पत्तियां दोनों का ही इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में प्लेटलेट की मात्रा बढ़ जाता हैं। डेंगू बुखार में प्लेटलेट की संख्या कम होने पर पपीता के पत्ते के रस के सेवन बहुत फायदेमंद है। पपीते की पत्तियों को आप चाय की तरह भी पी सकते हैं। इसके लिए इसे पानी में उबालकर पिएं तो इसका स्वाद ग्रीन टी की तरह लगेगा।
अनार :-
अनार एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई गुणों से भरपूर है। इसकी मदद से आपके प्लेटलेट्स काउंट में आने वाली कमी दूर हो जाती है।आप इसका सेवन नाश्ते के रूप में या सलाद की तरह कर सकते हैं।आप अनार के बीज को निचोड़कर, इसका जूस निकालकर भी पी सकते हैं।प्लेटलेट काउंट न बढ़ने तक आप रोजाना इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
चुकंदर :-
चुकंदर प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टैटिक गुणों से भरपूर होता है। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिलाकर पिया जाये तो ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं। साथ ही साथ इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ाते हैं।
आंवला :-
आंवला एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक दवा है जो प्लेटलेट्स की गिनती को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आंवला में विटामिन सी प्लेटलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट 3 से 4 आंवले का सेवन करें।
वीट ग्रास (Wheatgrass) :-
वीट ग्रास का इस्तेमाल भी प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, इसमें क्लोरोफिल, फोलिक एसिड, जिंक व विटामिन जैसे तमाम पोषक तत्व मौजूद हैं। जो शरीर की जरूरत को पूरा करते हुए प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं। वीट ग्रास धोकर महीन पीस लें। अब इसको निचोड़कर रस निकाल लें।जूस में नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिला ले। आधा कप जूस निकलने के बाद इसे पी लें। इसका सेवन दिन में एक बार किया जा सकता है।
पालक :-
पानी में ताजा पालक के पत्तों को डालकर कुछ मिनट के लिए उबाल लें। इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसमें आधा गिलास टमाटर मिला दें। इसे मिश्रण को दिन में तीन बार पिएं। इसके अलावा आप पालक का सेवन सूप, सलाद, स्मूदी या सब्जी के रूप में भी कर सकते हैं।
नारियल पानी :-
बॉडी में ब्लड प्लेटलेट के संख्या को बढ़ाने के लिए नारियल का पानी बहुत लाभदायक होता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, यह मिनरल का भी अच्छा स्रोत होने के कारण बॉडी में ब्लड प्लेटलेट्स की कमी नहीं होने देता है।
कद्दू :-
कद्दू विटामिन-ए से समृद्ध होता है। जो प्लेटलेट को बढ़ाने में मदद करता है। पहले अच्छे से धोकर छील लें। फिर इसे महीन पीस लें।स्वाद के लिए इसमें एक चम्मच शहद मिला ले। प्लेटलेट काउंट ठीक न होने तक इसे दिन में एक या दो बार पिया जा सकता है।
Conclusion :-
दोस्तो आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद करते हैं की आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। जिसमे हमने आपको बताया है की How To Increase Platelets Count प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। कुछ पूछना हो तो comments में पूछ सकते हैं। इस तरह की और updates के लिए आप notification subscribe कर सकते है।
[…] […]
[…] Platelets Badhane ke Upay प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय […]