आज हम बात करने वाले हैं Common सर्विस सेंटरCSC Online Registration के बारे में , यह एक ऐसा केंद्र है ,जहाँ से सार्वजानिक सेवाओं को सरल तरीके से जनता तक पहुंचाया जाता हैं। जैसे कृषि, स्वास्थ्य, मनोरंजन, शिक्षा, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं आदि। इस में विभिन्न प्रकार के दस्तावेज बनाये जाते हैं और अन्य विभिन्न प्रकार के सरकारी कार्य भी किये जाते हैं।
जो लोग इंटरनेट से नहीं जुड़ सकते हैं। वो लोग इन सेण्टर पर जाकर सरकारी सेवाओं का लाभ लेते हैं। बदले में इनसे कुछ फ़ीस ली जाती हैं। जो इस सेण्टर को चलाने वाले की आमदनी का जरिया होती हैं। मगर बहुत से लोगो को इनके खोलने के तरीके के बारे में जानकारी नहीं होती हैं। आज हम इस लेख में आपको यही जानकारी दे रहे हैं।

Common सर्विस सेंटर क्या है (CSC Kya Hai):-
सरकारी डिजिटल सेवाओं को चलाने वाले सेण्टर को ही Common CSC Centre कहते हैं। इनमे आकर लोग बहुत सी सरकारी सेवाओं का लाभ लेते हैं। वर्तमान समय में रोजगार के सभी फॉर्म ऑनलाइन कर दिए गए, तो लोग यहाँ पर वह सभी फॉर्म ऑनलाइन भर सकते है। इसका मुख्य उदेश क्षेत्र के सभी लोग को आसानी से उन सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना हैं ,जिसके लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
Common सर्विस सेंटर पंजीकरण (CSC Online new Registration):-
कोई भी भारत का नागरिक जिसकी उम्र 18 साल या इससे अधिक हैं ,वो नागरिक इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://register.csc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण कर सकता हैं।
Common सर्विस सेंटर जरुरी दस्तावेज :-
- कंप्यूटर का मूल ज्ञान
- इस योजना में पंजीकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु होनी आवश्यक है।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आपका आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- आवास पते का प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- शिक्षा की मार्कशीट
- CSC CENTER जहाँ पर खोलना हैं उस स्थान की फोटो
Common सर्विस सेंटर खोलने के लिए जरुरी सामान :-
- 90 से 100 वर्ग फुट का स्थान
- कंप्यूटर
- प्रिंटर
- पावर बैकअप
- इंटरनेट कनेक्शन
- टेबल ,चेयर ,स्टूल ,बैंच आदि
- लाइसेंस युक्त ऑपरेटिंग सिस्टम
- एक स्केनर
- वेब कैमरा और डिजिटल कैमरा
पंजीकरण का अप्लाई प्रोसेस :-
- पर्सनल जानकारी
- निवास की जानकारी
- कीओस्क फॉर्म को भरना
- बैंक की जानकारी भरना
- डॉक्यूमेंट अपलोड करना
- इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी
- Review
- यूजर नेम और पासवर्ड को इमेल पर प्राप्त करना
- यूजर नेम और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करना
Common सर्विस सेंटर में प्रदान की जाने वाली सुविधाएं :-
- बैंकिंग
- आधार सेवाएं
- बीमा सेवाएं
- पासपोर्ट
- एलआईसी
- जातिप्रमाण पत्र बनवाने की
- निवास प्रमाण पत्र
- बिजली बिल भुगतान
- रेलवे टिकेट
- शिक्षा
- स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं
- नयी सेवाएं
Online Registration कैसे करे :-
इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://register.csc.gov.in/ पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको “New VLE Registration” के विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा।
आपको इस फॉर्म में पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
अब इसमें आपको कियोस्क टैब पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म प्रदर्शित हो जायेगा।
इस फॉर्म में आपको पूछी गयी जानकारी का विवरण जैसे- नाम, पता, बैंक खाता, शिक्षा दस्तावेज़ आदि दर्ज कर देना है।और आपको अगले बटन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद आपको बैंकिंग जानकारी जैसे- खाता धारक का नाम, आईएफएससी कोड,शाखा का नाम आदि दर्ज करना है।
अब अपने आवश्यक दस्तावेजों जैसे- पेन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक और सीएससी सेंटर की फोटो को आवश्यक क्षेत्रो में जेपीआर प्रारूप में अपलोड करके नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
इसके बाद आपको बुनियादी सुविधाओं का विवरण दर्ज कर देना है।
आखिर में आपको दर्ज हुए विवरण की जांच करनी होगी।
सभी दर्ज किये विवरण की जांच करने के बाद आपको सबमिट करे के बटन पर क्लिक कर देना है।
आपको पंजीकरण प्रक्रिया की ईमेल प्राप्त हो जायगी।
टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर :-
कॉमन सर्विस सेंटर के लिए सरकार ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800- 121- 3468 शुरू किया है। इस पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति आसानी से अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकता है।
FAQ –
Q: सीएससी सेंटर क्या है?
Ans: सरकारी डिजिटल सेवाओं को चलाने वाले सेण्टर को ही कॉमन सर्विस सेंटर कहते हैं।
Q: सीएससी का फुल फॉर्म क्या है?
Ans: सीएससी का फुल फॉर्म कॉमन सर्विस सेंटर होता है।
Q: सीएससी सेंटर को हिंदी में क्या कहते हैं?
Ans: सीएससी सेंटर को हिंदी में सामान्य जन सेवा केंद्र कहते हैं।
अन्य लिंक्स :-
Bawaseer(Piles)के घरेलु इलाजHome Remedies For Piles In Hindi
[…] […]
[…] Common सर्विस सेंटर कैसे खोले […]
[…] […]